Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले सात दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी! रायपुर सबसे गर्म, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 7 दिन तक नहीं होगी बारिश
