Publish

Video: जेवर खरीदने पहुंची महिला, सारे गहने पहने और हो गई रफू-चक्कर

रिपोर्ट- विशू शुक्ला, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनोखी लूट का एक मामला सामने आया है. घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है. एक महिला ज्वेलरी शॉप से लाखों कीमत के गहने पहनकर फरार हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, महिला जेवर खरीदने के लिए देवपुरी स्थित ज्वेलरी शॉप मां दुर्गा ज्वेलर्स पहुंची थी. उसने कई गहने निकलवाए और पहनकर ट्राई करने लगी. खरीदी के बहाने उसने सोने का रानी हार, बाली, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया निकलवाई और सारे जेवर पहन लिए. दुकान के बाहर दोस्त से पैसे लेकर आने का बहाना बनाकर वह फरार हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर फोन पर किसी से बात करती हुई नजर आ रही है. ज्वेलरी शॉप के मालिक ने गहनों की कुल कीमत 4 लाख 93 हजार रुपये बताई है. पुलिस महिला का पता लगा रही है.

Exit mobile version