रायपुर एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा की कोशिश करने वाले को जेल भेज दिया गया है. इंदौर के कुलदीप सिंघल ने स्नेहल राजू भाई पटेल के मूल आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर नकली दस्तावेज बनाया. रायपुर से इंदौर फ्लाइट के लिए टिकट इसी नाम से बुक किया था. CISF जांच में उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. आरोपी को तुरंत पुलिस को सौंपा गया जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है. जांच में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.
हवाई यात्रा की जगह जेल! रायपुर में पकड़ाया इंदौर का कुलदीप, CISF अलर्ट
