छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जंगलों में आग की घटनाएं शुरू हो गई हैं. नारंगी वन परिक्षेत्र के आरएफ-843 जंगल में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है. वन कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अधिकारी खुद आग बुझाने में जुटे. पहली बार दमकल गाड़ी जंगल के अंदर तक पहुंचाई गई. 15 से 20 जलाऊ चट्टे जल गए. पुलिस लाइन फायरिंग रेंज पहाड़ी पर भी आग लगी. बलरामपुर के कोठी पानी जंगल में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई. छत्तीसगढ़ राज्य में 205 से ज्यादा आग की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं.
कोंडागांव-बलरामपुर के जंगलों में भीषण आग से हाहाकार! फुल एक्शन में नहीं विभाग
