जगदलपुर में 11 मार्च को 108 नक्सली कैडर्स ने आत्मसमर्पण किया. बीजापुर जिले के नक्सली डंप से 3 करोड़ 61 लाख रुपये कैश और 1 किलो सोना बरामद हुआ. आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने खुलासा किया कि यह रकम ग्रामीणों से टैक्स, तेंदुपत्ता लेवी और साइकिल-मोटरसाइकिल के नाम पर वसूली गई थी. नक्सली इस पैसे से हथियार और संगठन विस्तार करते थे. सोना तेलंगाना से बनवाकर रखा गया था. सुरक्षा बल अब और जानकारी जुटा रहे हैं.
बस्तर में 108 नक्सलियों का सरेंडर! आईजी बोले- 3.61 करोड़ कैश, 1 किलो सोना जब्त
