Agriculture Tips and Tricks: अंबिकापुर में गेहूं की मावंती किस्म किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है. यह किस्म 100 से 110 दिनों में तैयार होती है और सूखा सहन करने की क्षमता रखती है. कृषि विज्ञान केंद्र सरगुजा में इसका बीज उत्पादन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसानों को फायदा मिलेगा. बड़े दाने और अधिक उत्पादन क्षमता के कारण यह किस्म मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. जानिए कैसे यह नई किस्म खेती में बदलाव ला सकती है और किसानों की आय बढ़ा सकती है.
100 दिन में तैयार, गर्मी में भी नहीं होगी फसल खराब! ‘मावंती’ गेहूं बना किसानों के लिए गेमचेंजर
