Publish

ये कोई साधारण गार्डन नहीं! यहां उग रही हजारों बच्चों की जिंदगी, जानें क्या है ‘पोषण वाटिका मॉडल’

Poshan Vatika Model Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार किया गया पोषण वाटिका मॉडल बच्चों के लिए एक अनोखी पहल बनकर सामने आया है. इस मॉडल के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए ताजी और पौष्टिक सब्जियां उगाई जा रही हैं, जिससे उनकी सेहत बेहतर हो सके. अब तक करीब 2000 बच्चे इस वाटिका का भ्रमण कर चुके हैं और पोषण के महत्व को समझ रहे हैं. जैविक खेती के जरिए उगाई गई ये सब्जियां पूरी तरह सुरक्षित और रसायन मुक्त हैं, जो बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. यह मॉडल न सिर्फ पोषण सुधारने में मददगार है, बल्कि बच्चों और शिक्षकों को खेती के नए तरीके भी सिखा रहा है.

Exit mobile version