Publish

सरगुजा वालों खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट आज से, 2 अप्रैल से कोलकाता भी

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट आज से शुरू हो रही है. किराया सिर्फ 6500 रुपए है. सप्ताह में सोमवार और बुधवार को सेवा चलेगी. 2 अप्रैल से कोलकाता के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी जिसका किराया 6000 रुपए रखा गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. एलायंस एयर की 72 सीटर एटीआर विमान सेवा बिलासपुर होते हुए भी चलेगी. बुकिंग allianceair.in, makemytrip.com, goibibo.com और yatra.com पर शुरू हो चुकी है.

Exit mobile version