रिपोर्ट- अब्दुल असलम, कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक दिलचस्प और अद्भुत तस्वीर सामने आई. मामला कोरबा के दादर क्षेत्र का है. पंडित जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा कर रहे थे. वह कथा में शुकदेव जी यानी तोते के प्रसंग में पाठ कर रहे थे कि ठीक उसी समय वहां एक तोता आकर बैठ गया और कथा सुनने लगा. ऐसा लग रहा था कि तोता बड़े ध्यान से कथा सुन रहा है. इस अनोखी तस्वीर को देखकर सभी दंग रह गए. सभी के बीच यह तस्वीर कौतूहल का विषय बनी रही. लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए तरह-तरह की बातें करते नजर आए.
Video: श्रीमद् भागवत में आया तोते का प्रसंग, आ गया असली तोता, ध्यान से सुनने लगा कथा
