Publish

80KM की रफ्तार से आ रहा ‘बवंडर’, साथ में बारिश और ओलों की मार, दिल्ली से UP-बिहार तक मौसम का प्रहार, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और उग्र हो सकता है, इससे फसलों, यातायात और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है.

Exit mobile version