Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, जहां बच्चों ने छोटी-छोटी बातों पर आत्मघाती कदम उठा लिया. दुर्ग में एक छात्र ने डांट के डर से मोबाइल टावर से कूदकर जान दे दी, जबकि बिलासपुर में 11 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली. ये घटनाएं बच्चों की मानसिक स्थिति और परिवार के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और इलाके में शोक का माहौल है.
डांट के डर ने छीनी जिंदगी! दो बच्चों की मौत से दहला दुर्ग-बिलासपुर का दिल
