आयुष BSC एग्रीकल्चर का छात्र है, जो केवल खेती ही नहीं कर रहा बल्कि आधुनिक तकनीक और ऑर्गेनिक तरीके से बैंगन के ग्राफ्टेड पौधे लगाकर साबित किया है कि खेती से भी भविष्य संवारा जा सकता है. आयुष ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को भी अपनाया है. उन्होंने मल्चिंग के साथ ड्रिप इरिगेशन का उपयोग किया है, जिससे पानी की बचत और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि उन्होंने यह काम अपने चाचा से प्रेरणा लेकर शुरू किया, लेकिन अब इसे वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं.
नेता का बेटा बना किसान, 19 साल का युवक कर रहा कमाल, ऑर्गेनिक बैगन की खेती से बनाई अलग पहचान
