Surguja News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की इलीसिबा तिर्की ने बास्केटबॉल में कड़ी मेहनत से नेशनल खिलाड़ी बनकर पहचान बनाई है. टैलेंट सर्च प्रोग्राम से आगे बढ़ी इलीसिबा ने कई नेशनल लेवल पर गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. हाल ही में बनारस में हुए टूर्नामेंट में उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची. हालांकि, हार मिली लेकिन उन्होंने इसे सीख का अवसर बताया है.
मिस्त्री की बेटी का कमाल! बिना सपोर्ट बनी नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी, मिला शानदार मुकाम
