छत्तीसगढ़ में बकरीद को लेकर वक्फ बोर्ड और प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन जारी की है. खुले स्थानों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों और निजी परिसरों में ही की जा सकेगी. ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 11 बजे तक होगी. सोशल मीडिया पर साइबर सेल की निगरानी रहेगी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती! खुले में कुर्बानी बैन, वक्फ बोर्ड अलर्ट मोड पर, नमाज का टाइम तय
