Utkarshsanchar

यहां नहीं मिल रहे हैं 10, 20 और 50 रुपए के नोट, दुकान, पेट्रोल पंप और शोरूम तक से गायब, आखिर हो क्या रहा है?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोटों की भारी कमी हो गई है. दुकानों, पेट्रोल पंपों और रिटेल स्टोर्स में ग्राहकों को चिल्लर नहीं मिल रही, जिससे लोग डिजिटल पेमेंट का सहारा ले रहे हैं. नागपुर से छोटे नोटों की सप्लाई कम होने और डिजिटल भुगतान बढ़ने के कारण यह समस्या बढ़ी है. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और कैट ने बैंकों से 20 करोड़ रुपये के छोटे नोट उपलब्ध कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Exit mobile version