बिलासपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर महंगा हो गया है. दिल्ली, कोलकाता, प्रयागराज और अंबिकापुर जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ी कीमतों का असर टिकट दरों पर दिखाई देने लगा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईंधन कीमतों में और बढ़ोतरी हुई तो आने वाले दिनों में किराए में और इजाफा हो सकता है.
उड़ान भरना महंगा! दिल्ली-कोलकाता समेत 4 रूट पर बढ़ा किराया, जानिए आपकी जेब पर क्या असर?
