Utkarshsanchar

इंद्रावती नदी पर बन रहा 648 मीटर लंबा पुल, बीजापुर के 50 से ज्यादा गांवों को मिलेगा सीधा रास्ता

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वर्षों से विकास की राह देख रहे अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भैरमगढ़ ब्लॉक के फूनडरी गांव में इंद्रावती नदी पर 648 मीटर लंबे पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है. पुल बनने के बाद 50 से अधिक गांव सीधे नेशनल हाईवे से जुड़ जाएंगे. इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक पहुंच के नए रास्ते भी खुलेंगे.

Exit mobile version