छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गर्मी के मौसम में धान और उड़द की खेती करने वाले किसानों की चिंता बेमौसम बारिश ने बढ़ा दी है. कई क्षेत्रों में धान की फसल पकने की अवस्था में पहुंच चुकी है और बालियां निकल आई हैं. कृषि विशेषज्ञ गंगा राम के अनुसार इस समय लगातार बारिश होने से धान की बालियां झड़ सकती हैं, जिससे उत्पादन में भारी कमी आ सकती है. उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान फसल की कटाई न करें और मौसम साफ होने का इंतजार करें.
बेमौसम बारिश से संकट में किसान, धान और उड़द की फसल मंडरा रहा खतरा, जानें वजह और कैसे करें बचाव
