Utkarshsanchar

छत्‍तीसगढ़ में मानसून लेगा तूफानी एंट्री, बस्‍तर से कोरबा तक आंधी-बारिश, 5 दिन IMD का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक अंधड़, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. इस बीच कोरबा में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हुई. कांकेर में पेड़ और बिजली पोल गिरे, जबकि मुंगेली में तेज हवा से शराब दुकान का शेड उड़ गया.

Exit mobile version