सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियां एक बार फिर उजागर हो रही हैं. जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा. विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और रेफरल सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है.
माताओं और नवजातों की जा रही जान, गर्भवतियों के लिए सफर बना जानलेवा, सरगुजा अस्पताल में बिगड़ते हालात
