Utkarshsanchar

घर में चल रही थी फैक्ट्री, घरेलू गैस से महिला बना रही थी शराब, जांच पड़ताल शुरू

जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के घर पर छापा मारा. पुलिस को सूचना मिली थी कि घर के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर की मदद से देशी शराब बनाई जा रही है. छापेमारी के दौरान मौके से करीब 200 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है.

Exit mobile version