Utkarshsanchar

पहले रास्ता रोका, फिर फॉर्च्यूनर को बना दिया आग का गोला.. छत्तीसगढ़ में BJP नेता समेत 3 लोगों की मौत

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां देर रात कथित तौर पर रेत कारोबार से जुड़े विवाद में BJP नेता भरत सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वारदात इतनी भयावह थी कि आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार को रोककर उसमें आग लगा दी, जिससे कार में सवार लोगों की जान चली गई. मौके से सामने आई तस्वीरों में फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह जली हुई दिखाई दे रही है. जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला रेत कारोबार और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Exit mobile version