Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर की तखतपुर नगर पालिका में आयोजित शिविर के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का सख्त रुख देखने को मिला. कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह को आमंत्रण नहीं मिलने पर मंत्री नाराज हो गए. उन्होंने आयोजन में अव्यवस्था और कमजोर प्रचार-प्रसार को लेकर भी असंतोष जताया. इस दौरान मंत्री ने सीएमओ अमरेश सिंह को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई तय होगी. शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर किया गया था. मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी.
तुमने विधायक को नहीं बुलाया…? CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री, लगाई कड़ी फटकार, VIDEO
