भिलाई की एक महिला से तांत्रिक ने अंधविश्वास, डर और झूठे वादों का सहारा लेकर करीब 85 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपी ने महिला को ग्रह-दोष, प्रेतबाधा और तांत्रिक अनुष्ठानों का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया. बाद में उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर भी बड़ी रकम ऐंठ ली.
भारी पड़ा अंधविश्वास, 5 करोड़ मुनाफे का लालच.. 85 लाख की लग गई चपत! तांत्रिक ने महिला को झांसा देकर की ठगी
