Balod News: बालोद जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह की ओर से पिछले 9 साल से ‘गढ़ कलेवा’ कैंटीन चलाई जा रही है. यहां 11 महिलाएं काम करती हैं, जो सिर्फ 20 रुपये में स्वादिष्ट नाश्ता और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन परोस रही हैं. देसी बड़ा और अरसा यहां के सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले आइटम हैं. रोज अधिकारी, कर्मचारी यहां तक आम लोग भी स्वाद का लुत्फ लेने आते हैं.
आत्मनिर्भर महिलाओं का कमाल! 9 साल से कलेक्ट्रेट में चला रही हैं जादुई कैंटीन, सिर्फ 20 रुपए में परोस रहीं नाश्ता
