बिलासपुर का 220 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एक बार फिर राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है. कांग्रेस ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, कैथ लैब और आईसीयू जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा है. वहीं भाजपा ने इन आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
फिर राजनीतिक विवाद में बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का पलटवार
