छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने घर में गड़ा सोना निकालने और मृत्यु का भय दिखाकर 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. साधु के भेष में आरोपियों ने एक व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपये की ठगी कर ली. शिकायत मिलने पर कांकेर पुलिस ने जांच शुरू कर अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया.
घर में गड़ा सोना नहीं निकाला तो होगी मृत्यु, साधु के भेष में आकर डराया, पूजा के नाम पर चालाकी से की ठगी
