Utkarshsanchar

नशे में टल्ली हेड मास्टर साहब, स्कूल में ही करने लगे लोट पोट और गाली गलौज, वीडियो बनाने वालों को धमकाया

सूरजपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आदमी शराब पीकर जमीन पर पड़ा है और भद्दी भाषा का उपयोग कर रहा है. बताया जा रहा है कि ये कोई आम आदमी नहीं बल्कि स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं. विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर शराब के नशे में होने का वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. लोगों तरह-तरह की बात कर रहे हैं. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है.

Exit mobile version