Utkarshsanchar

धमतरी स्कूल में छात्र की अजीब हरकत से मचा हड़कंप, 12 से अधिक बच्चों को काटा, सभी का शुरू हुआ इलाज

धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिले के सिलौटी गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र ने अचानक अपने ही सहपाठियों पर हमला करना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, छात्र ने दर्जनभर से अधिक बच्चों को काट लिया, जिसके बाद स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बन गया.घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की.

Exit mobile version