कभी जंगलों की बीच रहकर हथियार लेकर नक्सली संगठन के लिए काम करने वाला दंपती अब सामान्य जीवन की ओर लौट चुका है. 13 लाख रुपये के इनामी रहे पूर्व नक्सली सरोज और उनकी पत्नी रश्मति अब हिंसा का रास्ता छोड़कर रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और खेती-किसानी के जरिए नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं.
पति और 8 लाख तो पत्नी पर 5 लाख का था इनाम, खतरनाक हथियारों से खेलते, अब बंदूक छोड़कर सीख रहे कमाई का हुनर
