Gyangudi NEET Free Coaching: बस्तर के सुदूर इलाकों के 50 से अधिक छात्रों ने जिला प्रशासन की तरफ से संचालित ज्ञानगुड़ी की निःशुल्क कोचिंग से NEET परीक्षा क्वालीफाई की है. अब ये छात्र काउंसलिंग के बाद MBBS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला लेंगे. ज्ञानगुड़ी से अब तक 300 से अधिक बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं.
ज्ञानगुड़ी की पहल लाई रंग, बस्तर के 50 बच्चों ने NEET में मारी बाजी; अब बनेंगे डॉक्टर
