Raipur News: रायपुर के कचना इलाके में गाय से टकराकर गिरे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अबतक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है.
गाय से टकराकर गिरे तो कार ने कुचला, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी 7 माह की गर्भवती; इकलौते बेटे की मौत
