Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या कर दी गई, जिसमें एक की पहचान सक्ती जिले के दीपक रात्रे के रूप में हुई थी. उनकी मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. वह घर के इकलौते कमाने वाले थे.
घर में पत्नी और मासूम बच्चा, बिलख रही बूढ़ी मां और दिव्यांग भाई; कुलगाम में मारे गए दीपक के परिवार में कौन-कौन?
