Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में बघेल को मिली जीत को चुनौती दी गई थी. तब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उस याचिका को शुरुआती स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी.
भूपेश बघेल को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी बात; BJP नेता ने विधायकी को दी थी चुनौती
