Utkarshsanchar

25 बार असफल! नहीं मानी हार, 26वें प्रयास में बने असिस्टेंट कमांडेंट

रिपोर्ट- विशु शुक्ला, रायपुर. UPSC CAPF 2025 के नतीजे जारी हो गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के कार्तिके प्रसाद ने 329वीं रैंक हासिल की है. कार्तिके ने एक-दो नहीं बल्कि 25 अलग-अलग परीक्षाएं दी हैं और हर बार उन्हें असफलता ही मिली लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. आखिरकार 26वीं बार में किस्मत को भी इस जुनून के आगे झुकना ही पड़ा. UPSC CAPF 2025 की फाइनल लिस्ट में कार्तिके ने 329वीं रैंक हासिल की है. अब वह BSF, CRPF और ITBP जैसी सेनाओं में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर देश की रक्षा करेंगे. कार्तिके की यह जीत उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो असफलता के एक झटके से टूट जाते हैं.

Exit mobile version