बिलासपुर के कंपनी गार्डन में बड़ी संख्या में महिलाएं सामूहिक रूप से सावन उत्सव मनाने पहुंचीं. इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ियों, चूड़ियों, बिंदी, सिंदूर और पारंपरिक आभूषणों से सोलह श्रृंगार कर सावन सुंदरी के रूप में नजर आईं. पूरा माहौल हरे रंग और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया. महिलाओं ने सहेलियों के साथ मिलकर झूले, गीत-संगीत, पूजा-पाठ और पारंपरिक पकवानों के साथ सावन का जश्न मनाया.
बिलासपुर में दिखा सावन का अनोखा रंग, हरे लिबास में सजीं सावन सुंदरी,झूले, गीत-संगीत और पकवानों से सजा उत्सव
