बिलासपुर में राखी त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. कंपनी गार्डन और देवकीनंदन चौक के आसपास राखियों की दुकानें सज चुकी हैं और इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ कई तरह की ट्रेंडिंग और फैंसी राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. बच्चों के लिए कार्टून, लाइट और घड़ी वाली राखियों से लेकर महिलाओं के लिए ब्रेसलेट और वॉच डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं.
बिलासपुर में सजा राखी बाजार, ट्रेंडिंग राखियों की बढ़ी डिमांड; बच्चों से लेकर देवर-भाभी तक के लिए खास वैरायटी
