Fortune Maida And Jain Chuski Tea: रायगढ़ में जैन चुस्की चाय और फॉर्च्यून मैदा को बेचने पर तुरंत रोक लगा दी गई है. बताया जा रहा है कि लैब की जांच में इन्हें असुरक्षित पाया गया है. अब बाजार में पड़े हुए स्टॉक को वापस मंगाने के आदेश भी दिए गए हैं, जिससे किसी को परेशानी ना हो. जैन चुस्की चाय और फॉर्च्यून मैदा के दो बैच पर बेचने से रोक लगी है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
जैन चुस्की चाय और बड़े ब्रांड में मिले कीटनाशक, ब्रिकी पर रोक; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश
