Utkarshsanchar

Famous Tea: 40 लीटर दूध रोज खत्म, 1500 की बचत, बिलासपुर के कंपनी गार्डन में फेमस है गुड्डू भैया की चाय

Bilaspur Famous Tea: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कंपनी गार्डन के पास एक चाय की दुकान इन दिनों चाय के शौकीनों के बीच खास पहचान बना चुकी है. यहां मिलने वाली ‘गुड्डू भैया की चाय’ पीने के लिए शाम के वक्त लोगों की भीड़ नजर आती है. इस चाय की सबसे खास बात यह है कि यहां पहले से चाय बनाकर नहीं रखी जाती बल्कि ग्राहक के आने पर तुरंत ताजा चाय तैयार की जाती है. चाय में दूध, शक्कर, चायपत्ती और अदरक का इस्तेमाल होता है. यही ताजगी और अदरक का स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींचकर लाता है.

Exit mobile version