बिलासपुर के आनंदा इंपीरियल होटल में दुर्गा पूजा पर बंगाली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है.यहां 50 से ज्यादा व्यंजनों के साथ बंगाली पारंपरिक पकवान परोसे जा रहे हैं.मटन कशा, मछली, झींगा और बंगाली स्ट्रीट फूड आकर्षण का केंद्र हैं.वहीं, नवरात्रि व्रत रखने वालों के लिए बिना प्याज-लहसुन की फलाहारी थाली भी तैयार की गई है.
दुर्गा पूजा पर बिलासपुर में बंगाली फूड फेस्टिवल, 50 से ज्यादा व्यंजनों के साथ हर दिन नया मेन्यू
