Paddy Panicle Mite Control: छत्तीसगढ़ में धान की बालियों पर पेनिकल माइट यानी छोटी मकड़ी का खतरा मंडरा रहा है. कृषि विज्ञान केंद्र बालोद के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. केआर साहू के अनुसार, बाली का तोते की चोंच जैसा दिखना और दानों का बदरंग होना इसके प्रमुख लक्षण हैं. किसानों को फसल की नियमित जांच कर विशेषज्ञ की सलाह से उचित कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए.
आंखों से नहीं दिखता, फिर भी कर देता है नुकसान; धान की फसल पर छोटी मकड़ी का हमला
