Balod Rural Women Employment: बालोद के झलमला स्थित NTFP प्रोसेसिंग यूनिट में महिलाओं को बिना लागत लगाए कमाई का अवसर मिल रहा है. महिलाएं इमली का अचार और कैंडी तैयार कर रही हैं. एक किलो अचार बनाने पर 50 रुपये मिलते हैं. रोजाना चार महिलाएं काम कर रही हैं. इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को अतिरिक्त आय मिल रही है और वन उपज का वैल्यू एडिशन हो रहा है.
रोज 28 किलो अचार, 17 किलो कैंडी; झलमला की प्रोसेसिंग यूनिट में महिलाओं के हाथों बन रहा स्वाद
