बिलासपुर के लखराम गांव में हर शाम 4 बजे करीब 7 हजार लोग एक साथ वंदे मातरम् गाते हैं.20 से ज्यादा लाउडस्पीकरों के जरिए पूरे गांव में इसकी आवाज गूंजती है.वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर ग्राम सभा और पंचायत की स्वीकृति से यह पहल शुरू हुई.आज यह परंपरा देशभक्ति, एकता और अनुशासन की अनूठी मिसाल बन गई है.
छत्तीसगढ़ के इस गांव में रोज शाम 4 बजे गूंजता है वंदे मातरम्, 20 लाउडस्पीकर से जुड़ते हैं 7 हजार लोग
