बिलासपुर में CGPSC, SI पुलिस भर्ती और सहायक शिक्षक व शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संयुक्त रूप से महा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षाओं के स्थगन और भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगें शासन तक पहुंचाने की कोशिश की.
बिलासपुर में भर्ती अभ्यर्थियों की महा रैली, CGPSC मेंस मूल्यांकन से लेकर SI भर्ती तक पर उठाए सवाल, डिप्टी CM की सुरक्षा बढ़ी
