Utkarshsanchar

मां दंतेश्वरी की डोली बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर रवाना, पुलिस जवानों ने दिया गॉड ऑफ ऑनर

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की डोली शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जगदलपुर के लिए रवाना हुई. ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने जा रही माता की डोली के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे. डोली रवाना होने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद पुलिस जवानों ने माता की डोली को गॉड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी. माता के जयकारों और पारंपरिक रस्मों के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

Exit mobile version