बिलासपुर के कंपनी गार्डन के पास स्थित सुलभ शौचालय अपनी स्वच्छता और अनोखी व्यवस्था के लिए चर्चा में है. यहां लोगों का स्वागत गुलाब के फूल से किया जाता है. आकर्षक लाइटिंग और नियमित साफ-सफाई इसकी खास पहचान है. हालांकि, कुछ सुविधाओं की कमी दूर करने के लिए संचालक ने नगर निगम से मदद मांगी है.
बिलासपुर में अनोखा सुलभ शौचालय, इस्तेमाल करने वालों का गुलाब से स्वागत, शानदार साफ-सफाई, अंदर मंदिर भी
