Dussehra 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के हटरी चौक स्थित करीब 160 साल पुराना सीताराम हनुमान मंदिर दशहरे पर ही खुलता है. आज 20 अक्टूबर सुबह 7 बजे मंदिर के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस अनूठी परंपरा के चलते भक्त पूरे साल दशहरे का इंतजार करते हैं.
साल में सिर्फ विजयादशमी पर खुलता है 160 साल पुराना मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
