छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कुल 1 लाख 86 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी की थी. जांच में सामने आया कि बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था.
साइबर ठगी का वार, कमीशन पर लिए बैंक खाते और ATM Card! ले उड़े 1.86 लाख रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार
