Utkarshsanchar

मुरिया दरबार के आमंत्रण पत्र पर विवाद, विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाए सवाल, बोले- आदिवासियों की आवाज कौन उठाएगा?

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि देश की राष्ट्रपति के बस्तर पहुंचने पर बस्तरवासियों को गर्व है. मुरिया दरबार बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है. इस दरबार में आदिवासी समाज के लोग अपनी समस्याएं और मांगें रखते हैं. ऐसे में इस आयोजन की गरिमा और परंपराओं का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है.उन्होंने कहा कि मुरिया दरबार में हर साल आदिवासी विधायकों को आमंत्रित करने की परंपरा रही है.

Exit mobile version