Utkarshsanchar

5 घंटे में जशपुर से रायपुर, 104 KM लंबी सड़क से बिल्कुल कायापलट, 3147 करोड़ है लागत

Jashpur To Raipur Distance: रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इससे जशपुर की तस्वीर भी बदलने वाली है. कॉरिडोर की लगभग 104 किलोमीटर फोरलेन सड़क जशपुर जिले से गुजरेगी. इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा जशपुर से रायपुर तक यात्रा का समय घटकर 5 से 6 घंटे होने की उम्मीद है. फिर लोग आसानी से जशपुर से रायपुर पहुंच सकेंगे. बिलासपुर, कोरबा और झारखंड से भी संपर्क बेहतर होगा.

Exit mobile version